राजनीति

चिंतपूर्णी में कांग्रेस को बड़ा झटका

चिंतपूर्णी (अक्की रतन/संवाददाता),
कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने आज कांग्रेस पार्टी को अलविदा कह दिया है। आपको बता दें कि सुदर्शन सिंह बबलू पिछले काफी समय से कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे लेकिन चिनतपुरणी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का एक गुट सुदर्शन सिंह बबलू को चुनाव लडाने की तैयारी कर रहा था । सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल की कार्यकारिणी को भंग किया है और अपने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक झटके ने कांग्रेस पार्टी को अंदर तक हिला कर रख दिया है। आपको बता दें कि चिनतपुरणी विधानसभा से पूर्व में मंत्री रहे कुलदीप कुमार को टिकट देने का विरोध करते हुए सुदर्शन बबलू ने कहा कांग्रेस पार्टी 70 और 80 साल के लोगों को टिकट दे रही है जबकि युवाओं को दरकिनार कर रहे हैं। अपनी ही पार्टी के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लोगों ने ही पिछले 5 सालों में मेरे ऊपर अनेकों केस दर्ज करवाएं किसी और पार्टी में जाने को लेकर उन्होंने कहा समय बताएगा विवेक लेकिन कांग्रेस पार्टी में जाने से उन्होंने बिल्कुल मना कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार नहीं बन रही है इसलिए ही टिकट आवंटन में इस तरह के हारने वाले निर्णय लिए जा रहे हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

एक साल में 500 ऑपरेशन कर सर्जरी विभाग ने बनाया कीर्तिमान, 450 लेप्रोस्कोपिक गॉल ब्लेडर सर्जरी सफल

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ) सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के सर्जरी विभाग ने एक…

49 minutes ago

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

17 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

18 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

18 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

18 hours ago