Categories: Uncategorized

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट।

कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के मामले में विभाग की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सामने आई है। जांच में खुलासा हुआ है कि विद्यार्थियों की तबीयत खीर खाने से नहीं, बल्कि दूषित पानी पीने से बिगड़ी थी।यह मामला 19 अगस्त को सामने आया था, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए थे। अब उपनिदेशक कुल्लू की ओर से विभाग को जांच रिपोर्ट सौंप दी गई है। प्रारंभिक जांच में दूषित पानी को विद्यार्थियों के बीमार होने का संभावित कारण माना गया है।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि स्कूल के शिक्षक और मिड-डे मील तैयार करने वाले कर्मियों ने भी वही भोजन खाया था, लेकिन उन्हें किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी नहीं हुई। इसके बाद विभाग ने जलजनित बीमारी की आशंका को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के लिए एहतियाती निर्देश जारी किए हैं।मानसून के दौरान विशेष सावधानी के निर्देशस्कूल शिक्षा निदेशक आशीष कोहली की ओर से जारी निर्देशों में स्कूल प्रबंधन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए जल सुरक्षा एवं स्वच्छता के उपायों को सख्ती से लागू करने को कहा गया है। खासकर मानसून के दौरान जलजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए स्कूलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।ताजा और पूरी तरह पका भोजन ही परोसने के निर्देशसभी मिड-डे मील कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता और रसोई की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है। भोजन तैयार करने से पहले कच्ची खाद्य सामग्री को सुरक्षित और स्वच्छ पानी से अच्छी तरह धोना होगा। विद्यार्थियों को केवल ताजा और पूरी तरह पका हुआ भोजन ही परोसा जाएगा।विभाग ने स्कूल प्रबंधन को पानी की स्वच्छता सुनिश्चित करने और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

7 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

7 days ago