Categories: Uncategorized

पालमपुर अस्पताल में अनोखा जन्म: 24 उंगलियों वाले बच्चे ने लिया जन्म, हाथ-पैर में छह-छह उंगलियां

ब्यूरो रिपोर्ट।

पालमपुर। नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने 24 उंगलियों वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया। नवजात का जन्म सामान्य प्रसव से हुआ। बच्चे के दोनों हाथों में छह-छह और दोनों पैरों में भी छह-छह उंगलियां हैं। जन्म के बाद यह मामला अस्पताल स्टाफ, परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
तहसील पालमपुर के गांव मनियाड़ा, डाकघर पाहड़ा निवासी नुरियां खान की पत्नी रूपा को मंगलवार रात प्रसव पीड़ा होने पर नागरिक अस्पताल पालमपुर लाया गया था। चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की निगरानी में महिला का सुरक्षित सामान्य प्रसव करवाया गया।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार शरीर के किसी अंग में सामान्य से अधिक उंगलियों का होना पॉलीडैक्टिली (Polydactyly) कहलाता है। यह एक जन्मजात स्थिति है, जिसमें गर्भ में विकास के दौरान हाथ या पैर में अतिरिक्त उंगलियां बन जाती हैं। अतिरिक्त उंगली पूरी तरह विकसित हड्डी के साथ या केवल त्वचा और ऊतक के रूप में हो सकती है। कई मामलों में इसके पीछे आनुवंशिक कारण होते हैं और यह अपने आप में कोई गंभीर बीमारी नहीं मानी जाती।
नागरिक अस्पताल पालमपुर के एमएस डॉ. तिलक बागड़ा ने बताया कि मंगलवार रात महिला का सामान्य प्रसव हुआ है और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

22 hours ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

4 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

4 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

4 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

7 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

7 days ago