( ब्यूरो रिपोर्ट ),
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। कंडाघाट के साधुपुल के समीप दोची क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में 24 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक युवती की पहचान पूजा पुत्री तोता राम निवासी कोटी गांव, जिला शिमला के रूप में हुई है। वहीं हादसे में घायल लोगों की पहचान तोता राम, कौशल्या, सुनिता और निर्मला के रूप में हुई है। सभी लोग शिमला जिले के कोटी गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह पांचों लोग कार में सवार होकर चायल से सोलन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जब उनकी गाड़ी कंडाघाट के साधुपुल स्थित दोची के पास पहुंची तो चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
बताया जा रहा है कि कार करीब 150 फुट नीचे नाले में गिरी, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय ग्रामीण बिना समय गंवाए गहरी खाई में उतरे और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। इसके साथ ही घटना की सूचना 108 एंबुलेंस सेवा और स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सोलन अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण वाहन के अनियंत्रित होना बताया जा रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…