नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मिडिया को जारी एक प्रेस बयान में कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का हाल ही का दौरा विकास की दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री ने नाहन में नए स्थान पर मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण के लिए राज्य निधि से 500 करोड़ रुपये देने की बड़ी और ऐतिहासिक घोषणा की है। इस निर्णय से भविष्य में जिला सिरमौर के लोगों को आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री ने नाहन मेडिकल कॉलेज का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा मौजूद कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जनसभा के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र की कई अन्य महत्वपूर्ण मांगों को भी स्वीकार करते हुए कई विकास कार्यों की घोषणाएं कीं। इनमें भोगपुर–सिम्बलवाला में रून नदी पर 60 मीटर लंबे पुल के निर्माण के लिए 6.59 करोड़ रुपये, उप्परे जमली–बरौन कथाना सड़क के लिए 5 करोड़ रुपये, ग्राम पंचायत बिक्रमबाग के डाडूवाला में फुट ब्रिज के लिए 41.36 लाख रुपये, मिश्रवाला से गांव सड़क के लिए 40 लाख रुपये, पालहोड़ी सड़क व पुल निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये तथा धारटी धार सिंचाई योजना के लिए 8.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति शामिल है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने त्रिलोकपुर में उप-तहसील के साथ 2 कानूनगो सर्किल और 5 पटवार सर्किल स्थापित करने तथा धौलाकुआं में कृषि कॉलेज खोलने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्र के किसानों, युवाओं और आम जनता को बड़ा लाभ मिलेगा।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि संभवतः यह पहली बार हुआ है कि किसी जनसभा में नाहन विधानसभा क्षेत्र की लगभग सभी प्रमुख मांगों को एक साथ स्वीकार कर लिया गया हो। उन्होंने कहा कि इसके लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जितना भी धन्यवाद किया जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने नाहन विधानसभा क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जरूरतों को समझते हुए विकास के कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिससे क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी। इन घोषणाओं से सड़क, सिंचाई, प्रशासनिक सुविधाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
विधायक अजय सोलंकी ने इन महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तथा प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने इस ऐतिहासिक जनसभा को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले नाहन विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित नागरिकों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं और युवाओं का हृदय से धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि जनता के इस विश्वास और सहयोग से नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास की यह गति आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।
झंदुता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), "अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…