Categories: Uncategorized

मेडिकल कॉलेज नाहन में महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की पदनाम परिवर्तन की मांग

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),

“अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के मेडिकल कॉलेज नाहन दौरे के दौरान नर्सिज एसोसिएशन मेडिकल कॉलेज नाहन इकाई द्वारा अध्यक्षा कमलेश शर्मा की अगुवाई में मुख्यमंत्री जी को मांग पत्र सौंपा गया । जिसमें मुख्यमंत्री जी से “स्टाफ नर्स” के पदनाम को “नर्सिंग ऑफिसर ” में बदलने की मांग की गई। अध्यक्षा कमलेश शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया की उन्होंने मुख्यमंत्री जी से अनुरोध किया है कि “स्टाफ नर्स” के पदनाम को बदल कर “नर्सिंग ऑफिसर” करे, जिससे उनकी पेशेवर प्रतिष्ठा और जिम्मेदारियों को उचित सम्मान मिलेगा, साथ ही नर्सिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। भारतीय नर्सिंग परिषद (आई.एन.सी.) और कई राज्य सरकारों ने पहले ही इस बदलाव को लागू किया है और हिमाचल प्रदेश में भी लागू करने का मुख्यमंत्री जी से आश्वासन मिला है, साथ ही मुख्यमंत्री जी ने मेडिकल कॉलेज नाहन में नर्सिंग स्टाफ के रिक्त पदों को भरने का भी आश्वासन दिया है।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज नाहन के तमाम उच्च अधिकारी,सभी नर्सिंग सुपरीटेंडेंट, मेट्रन, नर्सिंग सिस्टर्स, समस्त नर्सिंग स्टाफ एंव महासचिव रीटा राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

विधायक अजय सोलंकी ने सीएम सुक्खू के नाहन दौरा को बताया ऐतिहासिक, बोले मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल और सिंचाई योजनाओं की दी स्वीकृति

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने मिडिया को जारी…

57 minutes ago

बिलासपुर में दो बसों के बीच फंसी पिकअप, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

झंदुता (जीवन सिंह ,संवाददाता ), बिलासपुर बस स्टैंड के साथ लगते पुरानी तहसील के पास…

59 minutes ago

PIT NDPS अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही — जिला पुलिस शिमला द्वारा एक और आदतन नशा तस्कर को निरुद्ध कर जेल भेजा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी डिटेंशन ऑर्डर की अनुपालना…

1 hour ago

नालागढ़ में फैक्ट्री से 50 लाख की मशीन चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), नालागढ़ पुलिस ने फैक्ट्री से महंगी मशीन चोरी करने के…

2 days ago

ठियोग में बागवान के साथ खरीददार की धोखाधड़ी

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…

2 days ago

फेसबुक पर पिस्टल दिखाकर धमकी देने वाला निकला लाइटर, जुब्बल पुलिस ने किया मामला दर्ज

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…

2 days ago