शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट),
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा जम्मू-कश्मीर से सेब के मुद्दे पर की गई प्रेस वार्ता पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर हिमाचल प्रदेश के बागवानों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
डोगरा ने कहा कि केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि नई व्यापार व्यवस्था से हिमाचल के सेब उत्पादकों के हितों पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि देश में सेब का कुल उत्पादन लगभग 21 लाख टन है, जबकि मांग करीब 26 लाख टन तक पहुंचती है। ऐसे में लगभग 5 लाख टन की कमी आयात के माध्यम से पूरी की जाती रही है।
उन्होंने कहा कि पहले आयातित सेब का न्यूनतम मूल्य लगभग 50 रुपये प्रति किलो होता था, जिस पर शुल्क जुड़ने के बाद कीमत 70-75 रुपये प्रति किलो तक पहुंचती थी। नई व्यवस्था के तहत आयातित सेब 120 रुपये प्रति किलो से अधिक लागत पर बाजार में आएगा, जिससे हिमाचल के बागवानों को प्रतिस्पर्धा में स्पष्ट लाभ मिलेगा।
भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सेब बागवानों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय उनके हितों की रक्षा के लिए ठोस एवं व्यावहारिक कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के बागवानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के भ्रम या भ्रामक प्रचार को फैलने नहीं देगी।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…