Categories: Uncategorized

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार निवासी खराहण ने सूचना दी कि श्री केशव पुत्र सनक बहादुर, निवासी गांव सिदिली (नेपाल), वर्तमान में गांव वरमैण डाकघर खराहण, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला पिछली रात को खराहण से घर लौटते समय लापता हो गया है और अभी तक वापस नहीं आया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम को तलाश के लिए भेजा। तलाश के दौरान केशव को खराहण में रविन्द्र सिंह की दुकान के पास गली में सोया हुआ पाया गया।
पूछताछ में केशव ने बताया कि उसने रात को ज्यादा शराब पी ली थी, जिस कारण वह वहीं सो गया था। उसके रिश्तेदारों और गवाहों की मौजूदगी में जांच करने पर वह ठीक पाया गया। केशव ने भी बताया कि वह पूरी तरह ठीक है।

गवाहों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए गए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद केशव को उसके दामाद गोपाल के सुपुर्द कर दिया गया।
जिला पुलिस शिमला जनता से अपील करती है कि किसी भी आपात या संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर सहायता दी जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

4 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

4 hours ago

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

21 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

23 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 days ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

2 days ago