Categories: Uncategorized

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर।

भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव लोथल में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद स्वयं भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवन कुमार पुत्र तानी ने देर रात शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ विवाद शुरू किया। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उसने पत्नी पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने घर के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी पूर्व में भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था। ग्रामीणों का कहना है कि वह अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। मृतका घोड़े-खच्चर चलाकर परिवार का पालन-पोषण करती थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

3 minutes ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

2 hours ago

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

19 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

21 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 days ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

2 days ago