निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़।
राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवठी मजगांव के समीप कुशल धार में पेश आया, जहां एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।प्राप्त जानकारी के अनुसार कार (एचपी-16ए-5019) में सवार 62 वर्षीय राम बहादुर और उनकी 60 वर्षीय पत्नी मीना देवी, जो नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं, स्थानीय स्तर पर बागवानी कार्य से जुड़े थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।कार चालक अमन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Indira Gandhi Medical College and Hospital (आईजीएमसी) शिमला रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक आशंका के अनुसार दुर्घटना वाहन के अनियंत्रित होने से हुई है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…
ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…