Categories: Uncategorized

रेणुका जी में कांग्रेस कमेटी ने मनाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि, मनरेगा के समर्थन में मौन व्रत

श्री रेणुका जी(हेमंत चौहान ,संवाददाता ),
आज कांग्रेस कमेटी श्री रेणुका जी द्वारा माईना बाग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सत्य, अहिंसा और सामाजिक न्याय के विचारों को स्मरण किया गया।
इसके उपरांत महात्मा गांधी जी के नाम और उनके विचारों से जुड़ी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) को कमजोर करने की केंद्र सरकार की मंशा के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से विरोध दर्ज किया। रेणुका जी के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व में छह बार विधायक रहे स्वर्गीय श्री प्रेम सिंह जी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत धारण किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मनरेगा केवल एक योजना नहीं, बल्कि ग्रामीण भारत के श्रम, स्वाभिमान और स्वावलंबन की पहचान है। यह योजना पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई थी, जिसने करोड़ों ग्रामीण परिवारों को उनके घर-द्वार पर रोजगार उपलब्ध कराकर सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अधिकार दिया। इस योजना को कमजोर करना ग्रामीण गरीबों के अधिकारों पर सीधा प्रहार है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री तपेंद्र सिंह चौहान, पीसीसी सदस्य श्री यशपाल चौहान, पंचायत समिति संगड़ाह अध्यक्ष श्री तेजेंद्र कमल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय भारद्वाज, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती श्यामा ठाकुर, एक्स-आर्मी संगठन अध्यक्ष श्री तपेंद्र सिंह तोमर, संगड़ाह जोन अध्यक्ष श्री कुशल सिंह तोमर, सैनधार जोन अध्यक्ष श्री हरिंद्र शर्मा, नोहराधार जोन अध्यक्ष श्री स्वर्ण सिंह नेगी, धारटीधार जोन अध्यक्ष श्री मोहन शर्मा, अरुणा चौहान (पूर्व बीडीसी सदस्य) सहित युवा कांग्रेस के सभी सातों जोन अध्यक्ष, पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पालमपुर अस्पताल में अनोखा जन्म: 24 उंगलियों वाले बच्चे ने लिया जन्म, हाथ-पैर में छह-छह उंगलियां

ब्यूरो रिपोर्ट। पालमपुर। नागरिक अस्पताल पालमपुर में मंगलवार देर रात 12:43 बजे एक महिला ने…

5 hours ago

पांवटा साहिब में 5.95 ग्राम चिट्टे के साथ शिलाई के दो युवक गिरफ्तार

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने…

6 hours ago

तड़के विश्वकर्मा चौक पर खूनी वारदात, गला रेतकर व्यक्ति की हत्या से मचा हड़कंप

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब। पांवटा साहिब शहर के व्यस्त विश्वकर्मा चौक पर मंगलवार तड़के…

2 days ago

शिमला की विशेष अदालत का फैसला, SC/ST Act मामले में आरोपी को 6 माह का कारावास

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज SC/ST Act के मामले में माननीय विशेष…

3 days ago

चालक जीप स्टार्ट छोड़कर गया शौच को, अचानक सरकी पिकअप और 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी; एक की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। सराज क्षेत्र की ग्राम पंचायत छतरी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने…

3 days ago

मौत का खौफनाक सफर! अचानक गहरी खाई में समा गई टाटा नेक्सॉन, युवक की मौके पर ही मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में रविवार को एक…

3 days ago