Categories: Uncategorized

बनकला पंचायत में विकास कार्यों की झड़ी, विधायक ने किया उद्घाटन व शिलान्यास

नाहन (संध्या कश्यप,संवादाता)

नाहन विधानसभा क्षेत्र की पंचायत बनकला में आज विकास कार्यों को नई गति मिली। विधायक श्री अजय सोलंकी द्वारा एक ही दिन में क्षेत्र में शिक्षा एवं संपर्क मार्गों से जुड़े कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया।
कून गांव में राजकीय माध्यमिक विद्यालय के अतिरिक्त कमरों का उद्घाटन किया गया। साथ ही मक्कड़वाली खड्ड से माध्यमिक पाठशाला कून तक 650 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया गया, जो ₹40 लाख की लागत से निर्मित किया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय में शैक्षणिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से 3 नए कमरों तथा 2 शौचालयों के निर्माण की घोषणा भी की गई।
इसके अतिरिक्त पंचायत बनकला के अंतर्गत भूड़पुर से प्राथमिक पाठशाला भूड़पुर तक लगभग 1.5 किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। यह सड़क ₹90 लाख की लागत से निर्मित होगी, जिससे क्षेत्रवासियों, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक श्री अजय सोलंकी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा एवं बुनियादी ढांचे से जुड़े विकास कार्य उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं और जनहित से जुड़े ऐसे कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद, रामस्वरूप, प्रताप, संजीव शर्मा, राय सिंह, राजेश, रामगोपाल, कश्मीर, संदीप, कुलदीप, अमर सिंह, शौकीन चंद, जयकिशोर, सोहन लाल, जगदीश चंद, राजकुमार, कमल कुमार, हितेश, ग्राम पंचायत प्रधान रजनी देवी, एसएमसी अध्यक्ष रीना देवी, राम आसरा, मेहर चंद, सुरेश चंद, मोहर सिंह, धनी राम सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

6 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

6 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

9 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

21 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

21 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago