Categories: Uncategorized

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता का स्केल किया निर्धारित

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी समिति की बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता का स्केल निर्धारित किया गया।बैठक में कृषि विभाग, बागवानी विभाग, मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग के तहत वित्तीय सहायता के स्केल का निर्धारण किया गया। अब इन्हें राज्य स्तरीय तकनीकी समिति की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि जलवायु परिर्वतन के कारण किसानों को फसलों का नुक्सान उठाना पड़ता है। ऐसे में किसानों को वैकल्पिक फसलों की दिशा में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुष्प कृषि एक बेहतरीन विकल्प के तौर पर पहाड़ी राज्यों में उभर रहा है। जिला में कई किसानों ने पुष्प कृषि को अपनाया है। इससे जहां वह अपनी आय में बढ़ौतरी कर रहे हैं, वहीं फसलों के नुक्सान के कारण पहले जिस आर्थिक बोझ में दबे रहते थे उससे भी निदान मिल रहा है।कृषि विभाग में प्रति एकड़ की दर से आलू, फूल गोभी, मटर, गोभी, गेहू, धान, मक्की, टमाटर, जौ, दाले, अदरक, लहुसन आदि की फसलों को सम्मलित किया गया है। बागवानी विभाग में सेब, कीवी, चैरी, मैंगो, अनार, जपानी फल, चकोतरा, स्टोन फ्रूट आदि की फसलों की नई दरें तय की गई है।इस बैठक में एसी टू डीसी देवी चंद ठाकुर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। 

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago