Categories: Uncategorized

परवाणू पुलिस को बड़ी सफलता, 6 साल से फरार भगोड़ा आरोपी शिमला से गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

दिनांक 10 जनवरी 2026 को पुलिस थाना परवाणू में गठित पी.ओ. सैल की टीम ने भगोड़े अपराधियों की तलाश के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने 6 वर्षों से फरार चल रहे भगोड़े आरोपी दीप राम पुत्र श्री कमना राम, निवासी गाँव दीद, डाकखाना मोहरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 48 वर्ष) को जिला शिमला के छैला क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना परवाणू में अभियोग संख्या 08/2026 दिनांक 10-01-2026 के तहत धारा 209 व 269 बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था। उल्लेखनीय है कि दिनांक 13 सितंबर 2019 की रात आरोपी ने परवाणू के समीप अपनी टाटा सूमो गाड़ी को तेज रफ्तारी, लापरवाही एवं गलत दिशा में चलाते हुए एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी थी। इस संबंध में अभियोग संख्या 81/2019 दिनांक 14-08-2019 के तहत धारा 279, 337 भा.दं.स. एवं 185 मोटर वाहन अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान आरोपी को जमानत पर रिहा किया गया था, लेकिन ट्रायल के दौरान वह बार-बार न्यायालय में पेश नहीं हुआ। इसके चलते माननीय न्यायालय द्वारा उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन गुप्त सूचना व सतत निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगामी जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

12 hours ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

12 hours ago

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

2 days ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

4 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

4 days ago