ब्यूरो रिपोर्ट, सोलन
विजीलैंस बद्दी की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नालागढ़ की पल्ली बीट में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी फॉरेस्ट गार्ड की पहचान मुकेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी फॉरेस्ट गार्ड एक व्यवसायी से शिकायत के निपटारे के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित से बातचीत के बाद 50 हजार रुपये में मामला रफा-दफा करने पर सहमति बनी, लेकिन बार-बार रिश्वत की मांग से परेशान होकर पीड़ित ने विजीलैंस थाना बद्दी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई।
शिकायत के आधार पर डीएसपी विजीलैंस डॉ. प्रतिभा चौहान के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। विजीलैंस टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
डीएसपी विजीलैंस डॉ. प्रतिभा चौहान ने बताया कि नालागढ़ की पल्ली बीट में तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे जांच जारी है।
वहीं एसपी विजीलैंस वीरेंद्र कालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग भ्रष्टाचार के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रहा है और इस तरह के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…