चम्बा (ओपी शर्मा, ब्यूरो चीफ),
चंबा सलूनी के बॉर्डर एरिया जम्मू कश्मीर के भद्रवाह-थेनाला में सड़क हादसा में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे में तीन लोग घायल हुए है। घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक थेनाला, भद्रवाह में HP 01C 1927 नंबर की आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक और घायल चंबा के भजोत्रा पंचायत,तहसील सलूणी के रहने वाले थे। थेनाला सड़क हादसे में रिंकू राम पुत्र नंदु राम की दुःखद मृत्यु हो गई है। हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हैं जिनको ईलाजके लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया है।जानकारी के अनुसार HP 01C 1927 नंबर की आल्टो टैक्सी जम्मू के भद्रवाह से तेलका की ओर वापस आ रही थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कर में चार लोग सवार थे।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…
ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…
ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…
निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…
ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…
ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…