Categories: Uncategorized

विश्व दिव्यांग दिवस समारोह रिकांगपिओ के बचत भवन में आयोजित किया गया

रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी ,संवाददाता ),   
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आज सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जिला के रिकांग पियो स्थित बचत भवन में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने की।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से सक्षम लोगों को राष्ट्र व समाज की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों को सरकारी नौकरी में 4 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा हिमाचल पथ परिवहन निगम को बसों में भी निशुल्क सफर का प्रावधान किया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया की दिव्यांगजनों को हर संभव सहायता प्रदान करें।
उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांगजनों ने हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। दिव्यांगजनों ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं जिससे वह सक्षम लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। उन्होंने कहा कि पंचायतों में होने वाली ग्राम सभाओं में दिव्यांगजन अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें तथा अपनी मांगों व समस्याओं को उठाएं।

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की, जिसका मुख्य उद्देश्य मादक पदार्थों की लत से ग्रस्त युवाओं व नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्थानीय लोगों को जागरूक करना था।
इस अवसर पर जिला कल्याण अधिकारी ने विभाग के माध्यम से दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया।
इस कार्यक्रम के उपलक्ष्य पर जिला चिकित्सा विभाग एवं जिला आयुष विभाग किन्नौर द्वारा विशेष निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित कर उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य जांच की।
इस दौरान जिला किन्नौर दिव्यांग कल्याण संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी ने मुख्य अतिथि को दिव्यांगजनो की समस्याओं से अवगत करवाया व इस संदर्भ में उपायुक्त किन्नौर को मांग पत्र सौंपा।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक व बच्चों द्वारा योग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित पैरा स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले दिव्यांगजनों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित भी किया गया।
इस असवर पर एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना अधिकारी घनश्याम दास शर्मा, जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया, बाल विकास परियोजना अधिकारी कल्पा सुभद्रा नेगी, जिला कार्यक्रम कार्यालय के अधीक्षक संजोक सिंह मेहता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

3 days ago

155 की बीयर के लिए मांगे 230, ग्राहक ने उठाया ऐसा कदम कि ठेका संचालक पर पड़ा भारी!

ब्यूरो रिपोर्ट। कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शराब ठेकों पर निर्धारित कीमत से…

3 days ago

सिरमौर में पुलिस का शिकंजा: 19.44 ग्राम चिट्टा बरामद, दो गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट। नाहन। सिरमौर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी, जुआ, मारपीट और अन्य मामलों…

3 days ago

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

6 days ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

6 days ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

6 days ago