Categories: Uncategorized

चुराह के बैरागढ़- टेपा मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त , हादसे में 3 लोगों की मौत 2 लोग घायल ।

चंबा (ओ पी शर्मा, संवाददाता),

चुराह उपमंडल के देवीकोठी-टेपा मार्ग पर देर शाम करीब 5:45 बजे एक कार एचपी 44 4925 दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल तीसा में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
मृतकों में राजेंद्र कुमार पुत्र जगतराम गांव बाहला टेपा जो गाड़ी चला रहा था। पम्मी कुमार पुत्र नरैण सिंह गांव बाहला मुहाल टेपा और सचिन पुत्र किशन गांव चुडरू के रूप में पहचान हुई है।

हादसे में अमर सिंह पुत्र काशी गांव बाहला मुहाल टेपा और धर्म सिंह पुत्र मानसिंह गांव लिण्डी मुहाल सत्वास घायल हुए हैं जिनका मेडिकल कॉलेज चंबा में उपचार चल रहा है।घटित हुई। जानकारी के अनुसार एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिससे मौके पर ही तीन व्यक्तियों की मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम व ग्रामीणों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद चुराह अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सड़क पर फिसलन व मोड़ पर गाड़ी का नियंत्रण बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

राजगढ़ में चिट्टा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रक से 3.17 ग्राम हेरोइन बरामद; दो गिरफ्तार

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को…

23 hours ago

चंबा में गोल्ड टेस्टिंग मशीन पर उठे सवाल, 24 कैरेट के कड़े को 22 कैरेट बताने पर मचा बवाल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। इरावती होटल में चल रही गोल्ड एग्जीबिशन के दौरान सोने की शुद्धता…

1 day ago

बडू साहिब में जुए का भंडाफोड़, ताश की बाजी लगाते 7 दबोचे; 75,390 रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़/पच्छाद। पुलिस थाना पच्छाद की टीम ने बडू साहिब के बखरोटी क्षेत्र में…

1 day ago

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

2 days ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

2 days ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

2 days ago