Categories: Uncategorized

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बताया कि 31 अक्टूबर, 2025 को प्रातः 10:30 बजे ऐतिहासिक रिज मैदान में राष्ट्रीय संकल्प दिवस एवं राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय संकल्प दिवस पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर मनाया जाता है। इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर गणमान्य लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। तत्पश्चात जनसमूह को राष्ट्रीय संकल्प दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ-साथ राष्ट्रीय एकता दिवस स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाई जाता है। इसी दौरान रिज मैदान पर राष्ट्रीय एकता दिवस की भी शपथ दिलाई जाएगी।उपायुक्त ने कहा कि इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा भजन एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आयोजन की सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, संयुक्त आयुक्त नगर निगम शिमला डॉ भुवन शर्मा, सहायक आयुक्त देवी चंद ठाकुर, जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

35 minutes ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

39 minutes ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

44 minutes ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

6 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

8 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

8 hours ago