Categories: Uncategorized

सिरमौर के पर्यावरण प्रेमी विजय कुमार आजाद को मिला “पर्यावरण आइकॉन राष्ट्रीय अवॉर्ड”


संगड़ाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला सिरमौर के उपमंडल संगड़ाह के सियूं गांव के प्रसिद्ध पर्यावरण प्रेमी विजय कुमार आजाद को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर “पर्यावरण आइकॉन राष्ट्रीय अवॉर्ड” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड फाउंडेशन फरीदाबाद (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली NCR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मान समारोह में प्रदान किया गया। इस अवसर पर देशभर से समाज सेवा, साहित्य, पत्रकारिता, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, कला-संस्कृति, अभिनय और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 100 गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री सी.पी. यादव द्वारा प्रदान किया गया। हिमाचल प्रदेश का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन करते हुए विजय कुमार आजाद का चयन पर्यावरण क्षेत्र में उनके निरंतर कार्य और समर्पण को देखते हुए किया गया। विजय कुमार आजाद लंबे समय से प्राकृतिक संतुलन और हरियाली बनाए रखने के लिए निःस्वार्थ भाव से कार्यरत हैं। वे जंगली कैथं के पौधों में सेब, नाशपाती व आड़ू की ग्राफ्टिंग कर खेती में नवाचार लाने के साथ-साथ भूस्खलन रोकने हेतु शमालू और ऐड के कालमो की निःशुल्क रोपाई भी करते हैं। उनका यह प्रयास न केवल वनों को हरा-भरा बनाए रखने में सहायक है बल्कि जलस्रोतों, दुर्लभ जड़ी-बूटियों और शुद्ध ऑक्सीजन के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहा है।

सम्मान प्राप्ति के बाद विजय कुमार आजाद ने कहा—“मेरा उद्देश्य पर्यावरण प्रेमी वीरांगना स्वर्गीय किंकरी देवी के अधूरे सपनों को साकार करना है। मैं भविष्य में भी भूस्खलन की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।” विजय कुमार आजाद के इस सम्मान की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी की लहर दौड़ गई

Himachal Darpan

Recent Posts

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

26 minutes ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

30 minutes ago

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर…

18 hours ago

संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील राणा ने DSP के पद का कार्यभार संभाला

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में HPS अधिकारी सुनील…

19 hours ago

थाना छोटा शिमला द्वारा दो गुमशुदा नाबालिग लड़कियों को 3 घंटे में सुरक्षित बरामद किया गया।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 15 फरवरी 2026 को लगभग दोपहर थाना छोटा…

2 days ago

बीएसएनएल स्टोर से केबल व कॉपर चोरी मामले में 24 घंटे के भीतर दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला के झाकड़ी क्षेत्र में स्थित Bharat Sanchar Nigam…

2 days ago