Uncategorized

नाहन के छोटा चौक निवासी युवक से पुलिस ने बरामद किया 26.14 ग्राम चिट्टा, 5 दिन के रिमांड पर आरोपी

 
सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाहन के छोटा चौक निवासी एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.14 ग्राम स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्तूबर 2025 को सिरमौर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवांशु लोहिया पुत्र सुभाष चंद लोहिया, निवासी छोटा चौक, नाहन काफी समय से नशे का अवैध धंधा कर रहा है और स्थानीय युवाओं को चिट्टा (स्मैक) बेचता है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 26.14 ग्राम मादक पदार्थ (चिट्टा/स्मैक) बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाता था और किन लोगों को बेचता था, ताकि इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके।नाहन के छोटा चौक निवासी युवक से पुलिस ने बरामद किया 26.14 ग्राम चिट्टा, 5 दिन के रिमांड पर आरोपी सिरमौर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाहन के छोटा चौक निवासी एक चिट्टा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26.14 ग्राम स्मैक बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार 5 अक्तूबर 2025 को सिरमौर पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवांशु लोहिया पुत्र सुभाष चंद लोहिया, निवासी छोटा चौक, नाहन काफी समय से नशे का अवैध धंधा कर रहा है और स्थानीय युवाओं को चिट्टा (स्मैक) बेचता है। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोचा । तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 26.14 ग्राम मादक पदार्थ (चिट्टा/स्मैक) बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाता था और किन लोगों को बेचता था, ताकि इस पूरे नेटवर्क को बेनकाब किया जा सके।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago