Uncategorized

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाडिय़ों पर सीजन का पहला हिमपात

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),

जनजातीय क्षेत्र भरमौर की पहाडिय़ों पर सीजन का पहला हिमपात हो गया है। जानकारी के मुताबिक भरमौर के मणिमहेश, कुगति, कंवारसी सहित पहाड़ी क्षेत्रों में 6 इंच तक ताजा बर्फबारी हुई है। जिसके कारण क्षेत्र में एकाएक ठंड बढ़ गई है और लोगों ने गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। पहाड़ों पर हुई ताजा बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में जाने वाले भेड़ पालक भी बर्फबारी में फंस गए हैं। गौरतलब है इस समय जालसू और इंद्रहार पास से होकर कुछ भेड़ पालक कांगड़ा की तरफ जाते हैं। मौसम के अचानक करवट बदलने के बाद कुछ भेड़ पालकों के पहाड़ों में बर्फबारी के बीच फंसने का समाचार भी प्राप्त हुआ है।मणिमहेश डल झील पर भी बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भी गिरावट आने से लोगों ने गर्म कपड़े ओढ लिए हैं। क्षेत्र से जिला कांगड़ा व लाहुल को जोडुने वाले दर्रो पर भी भारी हिमपात होने की सूचना मिली है। कुल मिलाकर निचले इलाकों में बारिश और पहाडों पर हुए ताजा हिमपात ने भरमौर क्षेत्र में सर्दी का एहसास करवा दिया है। उल्लेखनीय है कि मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने तीन दिनों तक हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिलों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते आज सुबह करीब 4:00 से ही यहां पर बारिश का दौर जारी है जिसके कारण निचले क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिर रही है।पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश वह बर्फबारी के कारण क्षेत्र में जहां एक और अचानक ठंड बढ़ गई है तो वही लोगों का खेतों में फसल भी खराब हुई है। एकाएक ठंड बढ़ जाने के कारण लोग घरों

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

8 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

9 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

9 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

9 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

15 hours ago