Categories: Uncategorized

हिमाचल में हड़ताल की मार: हादसे में घायल पिता-पुत्र को नहीं मिली एंबुलेंस, बड़े बेटे की हुई मौत

कुल्लू, ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल ने आम जनता के लिए भारी मुसीबत खड़ी कर दी। गुरुवार रात 8:00 बजे से शुरू होकर शुक्रवार रात 8:00 बजे तक चली इस हड़ताल के चलते एक सड़क हादसे के घायलाें को समय पर मदद नहीं मिल पाई।बता दें कि कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में शुक्रवार दाेपहर के समय आनी से डीम जा रही कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। उक्त कार में पिता विजेंद्र अपने दो बेटों, 15 वर्षीय आदित्य और 13 वर्षीय नैतिक के साथ सवार थे। इस दर्दनाक हादसे में बड़े बेटे आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद घायल पिता विजेंद्र और छोटे बेटे नैतिक को स्थानीय लोगों ने खाई से निकाला, लेकिन एंबुलैंस कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मौके पर कोई एंबुलैंस उपलब्ध नहीं हो पाई। मजबूरन लोगों को उन्हें निजी वाहन से आनी अस्पताल पहुंचाना पड़ा। बाद में गंभीर रूप से घायल विजेंद्र और नैतिक दोनों को ही बेहतर इलाज के लिए इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला रैफर किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

10 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

10 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

11 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

11 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

17 hours ago