Categories: Uncategorized

विधायक अजय सोलंकी ने किया मातर भेंड़ो पंचायत का दौरा, सुनी जनसमस्याएं

नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी ने ग्राम पंचायत मातर भेड़ों का दौरा किया। विधायक ने ग्राम भेड़ों से आदीबद्री तक 5 किलोमीटर सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क 16 करोड़ 4 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जाएगी। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रीय लोगों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना तथा अन्य बुनियादी समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित विभागों को तत्काल दिशा-निर्देश दिए। विधायक ने इस सड़क की स्वीकृति, फॉरेस्ट क्लियरेंस तथा आवश्यक फंड की व्यवस्था करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को अत्यधिक सुविधा प्राप्त होगी।
विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि नाहन विधानसभा में विकास की गति निरंतर जारी रहेगी और किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस अवसर पर भूमिपूजन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष ज्ञान चंद  पंचायत प्रधान लियाकत अली , मातर पंचायत प्रधान अलका देवी, वार्ड सदस्य भूरा खान,  अलियास,  मांम दीन, गफूर, नूर मोहम्मद, आयूब खान, कुलदीप धिमान, अमन ठाकुर, अनिल शर्मा, तकी मोहम्मद, अली हसन, मोहम्मद रफी, असलम,  कामिल सहित स्थानीय निवासी, पंचायत प्रतिनिधि एवं सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

4 hours ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

2 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

2 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

2 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

4 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

7 days ago