Uncategorized

किन्नौर जिला के उपायुक्त कार्यालय रिकांग पिओ में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक आयोजित

  रिकांगपिओ (सुरजीत नेगी, संवाददाता),    

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में आज रिकांग पिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय सभागार कक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया जिसमें किन्नौर जिला में नशे की रोकथाम व नशे के दुष्प्रभावों से लोगों को जागरूक करने पर विस्तृत चर्चा की गई।उपायुक्त ने कहा कि समाज में नशे के बढ़ते प्रचलन व युवाओं का इसमें लिप्त होना गहन चिंता का विषय है। नशे की रोकथाम के लिए जितना योगदान प्रशासन, पुलिस व विद्यालयों का होता है उतना ही योगदान अभिभावकों का भी रहता है। अभिभावकों  का अपने बच्चों की सामाजिक जिंदगी का ध्यान रखना व बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने से युवाओं को नशे से दूर रखा जा सकता है। उपायुक्त ने पुलिस, शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें और जिला के लोगों विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए समय-समय पर जागरूकता शिविरों का आयोजन करें। उन्होंने पुलिस विभाग को खुफिया तंत्र को मजबूत कर सिंथेटिक ड्रग्स जैसे चिटटा  को जड़ से समाप्त करने व स्वास्थ्य विभाग को युवाओं तथा बच्चों को काउंसलिंग करने के निर्देश दिए ताकि युवा समाज में पुन : वापिसी कर सकें और नशाग्रसित युवाओं को सामाजिक कलंक बनाने से रोका जा सके।पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने भी इस अवसर पर उनके विभाग द्वारा जिला से नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया ताकि युवा पीढ़ी को नशे की बढ़ती प्रवृति से बचाया जा सके और नव चेतना माड्यूल को धरातल पर लागू करने पर बल दिया ताकि युवा पीढ़ी पर इसके  सकारात्मक परिणाम सामने आ सके। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश  नेगी, ड्रग निरीक्षक विद्या सेन  नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कुलदीप सिंह  डोगरा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा डा अरुण गौतम, आयुष विभाग के अधीक्षक सुरेंद्र मेहता,  जिला युवा अधिकारी शुभम चंद्रन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पति की मौत के 20 मिनट बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम, जीवनभर का साथ मौत में भी नहीं छूटा!

ब्यूरो रिपोर्ट जिंदगीभर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाने वाले एक बुजुर्ग दंपति ने दुनिया…

1 day ago

चूड़धार के घने जंगल में रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, चौपाल पुलिस ने दो लोगों को सुरक्षित बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर और शिमला जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं ट्रैकिंग स्थल…

3 days ago

राजगढ़ में ट्रक से 5.55 ग्राम चिट्टा और 37,500 रुपये नकद बरामद

निशेष शर्मा राजगढ़ जिला सिरमौर के पुलिस थाना राजगढ़ के अंतर्गत डिटेक्शन सेल की टीम…

3 days ago

हिमाचल में सीमेंट के दाम फिर बढ़े, प्रति बैग 15 रुपये की बढ़ोतरी; एक महीने में 25 रुपये महंगा हुआ सीमेंट

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में सीमेंट कंपनियों ने एक बार फिर कीमतों में बढ़ोतरी कर दी…

3 days ago

रामपुर में खाई में गिरी एचआरटीसी बस, 20 वर्षीय युवक की मौत, 17 घायल

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा…

5 days ago

जमीन पर काम करने से रोका तो बिगड़ा मामला, महिला से मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। कालाअंब। पुलिस थाना कालाअंब के तहत खैर वाला, विक्रमबाग में लड़ाई-झगड़े और मारपीट…

1 week ago