काँगड़ा (ब्यूरो रिपोर्ट),
कांगड़ा के डाडासीबा के गुराला में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां HRTC की एक बस पलट गई, जिसमें 40 लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रेफर किया गया है, जबकि बाकी का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है।यह दुर्घटना डाडासीबा-गुराला मार्ग पर हुई। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया।हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है, ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…
कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ) उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान…