Uncategorized

पांच साल की उम्र में चार बार राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले मनाली के सक्षम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित।

मनाली(आशा डोगरा,सब एडिटर ),

9मनाली के प्रीणी गांव के छोटे से बालक सक्षम ने अपनी अद्भुत प्रतिभा और असाधारण उपलब्धियों से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा है। मात्र 5 महीने की उम्र में किताबें पकड़ने से लेकर 4 राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले सक्षम ने पूरी दुनिया को अपनी प्रतिभा से चौंका दिया है।सक्षम की इस असाधारण प्रतिभा की सराहना करते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने 15 अगस्त के उपलक्ष पर सक्षम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में के अवसर पर कुल्लू के ढालपुर मैदान में मुख्यातिथि आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा ने सक्षम को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।बता दे कि सक्षम ने पहला रिकॉर्ड तब बना था जब इस बच्चे ने महज़ 15 महीने की उम्र में अल्फाबेट सीख लिया था। जिसके लिए इसे ’मिरेकल बॉय’ का टाइटल मिला था।दूसरा रिकॉर्ड ’कार संग्रह’ का था। 3 साल की उम्र तक सक्षम ने 250 से अधिक कारों के टॉयज का संग्रह कर लिया था और कौन सी कर का मॉडल किस कंपनी का है इस बात की भी उसे पूरी जानकारी थी। इतना ही नहीं इस बच्चे को पूरे देश के एर० टी०ओ० नंबर की भी जानकारी है।तीसरा रिकॉर्ड पांच साली उम्र में सक्षम को 195 देशों के झंडे, उनकी भाषा, मुद्रा, राजधानीया और सभी देशों के नाम की स्पेलिंग सहित जुबानी याद है। इसके लिए सक्षम को “यंगेस्ट फ्लैग एक्सपर्ट ऑफ इंडिया” का टाइटल मिला। चौथा रिकॉर्ड: नक्शे पर देश खोजने की अद्भुत क्षमता सक्षम की चौथी और सबसे अनोखी उपलब्धि यह है कि वह किसी भी देश को 5 से 10 सेकंड के भीतर नक्शे पर ढूंढ सकता हैं। उसकी इस क्षमता ने भूगोल के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम की है। यह देखकर विशेषज्ञ भी चकित रह गए कि इतने छोटे बच्चे ने इतनी जटिल चीज को इतनी आसानी से कैसे समझ लिया। सक्षम की यह उपलब्धि उसकी असाधारण स्मरण शक्ति और उसकी सीखने की अद्वितीय क्षमता को दर्शाती है।सक्षम के पिता सागर एक हैल्थ कोच हैं तथा माता स्नेहा ठाकुर एक होटलियर और पेरेंटिंग कोच हैं। सक्षम के माता पिता इस उपलब्धि के लिए काफी खुश हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री, कुल्लू जिला प्रशासन का धन्यवाद किया और साथ ही साथ परमात्मा का भी आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 minute ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

43 minutes ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

48 minutes ago

ऊना में आईएसओ पीडीएस सर्टिफाइड मॉडल पर खुलेंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना ( अक्की रत्तन , संवाददाता ), ऊना 6 फरवरी: ज़िला ऊना में आईएसओ पीडीएस…

3 hours ago

संगड़ाह में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरी; एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर। संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह में वीरवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया,…

6 hours ago

रामपुर में युवती की फंदे पर लटकी मिली लाश, अस्पताल में मृत घोषित

रामपुर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ) रामपुर के साथ लगते डकोलरक्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवती…

23 hours ago