Categories: Uncategorized

सोहनी देवी जी में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर की प्रणप्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव का आयोजन

झंडूता (जीवन),

श्री राधे कृष्णा कामधेनु गौ शाला कर्यालग श्री सोहनी देवी जी में नर्वदेश्वर महादेव मंदिर की प्रणप्रतिष्ठा वार्षिक उत्सव व भदरोग निवासी रूप सिंह द्वारा दान स्वरुप दिए गए ढाई लाख रूपये से लगाए गए बोरवैल का शुभारम्भ किया गया। इस मोके पर बड़ी संख्या में गौ प्रेमियों ने भाग लिया। हवन यज्ञ के बाद उपस्थित जनसमूह को गाय की मेहता के बारे में अवगत करवाते हुए गौशाला के संरक्षक अमीचंद शास्त्री ने कहा कि गाय में 33 कोटि देवताओ का वास है उन्होंने कहा कि गाय की सेवा से सभी तीर्थों का लाभ प्राप्त होता है।

उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय का विशेष स्थान है। भगवान श्रीकृष्ण ने भी गायों के पालन पोषण का संदेश दिया था, जो हिंदू धर्म में गौ सेवा के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रदर्शित करता है। शास्त्री ने कहा कि गौ शाला में दिया हुआ दान व किया हुआ । हवन जन्म जन्म तक साथ चलता है । उन्होंने कहा कि यह गौशाला अब गोधाम बन गईं है। जिसमे शुद्ध देशी नस्ल की गायों के साथ साथ शिव मंदिर व राधा कृष्ण के मंदिर भी बनाये गए है। कार्यक्रम में झंडूता की भजन मंडली ने भजनों से माहौल को भक्ति में कर दिया इस मोके पर गौशाला के लिए सीता राम शास्त्री और रामशरण शास्त्री ने 51 हजार की राशि दान स्वरुप दी। इस मौके पर गौ ग्रास दान दाताओं को सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर गौशाला के प्रबंधक अश्वनी कपिल अध्यक्ष रत्नचंद डोगरा उपाध्यक्ष जगदीश चंद्र जगन्नाथ सचिव जोगेंद्र पाल कोषाध्यक्ष यशवंत सिंह समाजसेवी मंगल ठाकुर जगजीत चंदेल धर्म सिंह विजय शास्त्री बबलू पटियाल रणवीर पटियाल संजू सेन अवतार सिंह कुलतर सिंह सहित अन्य को प्रेमी उपस्थित थे

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago