Categories: Uncategorized

एचआरटीसी बस कंडक्टर के साथ कहासुनी पर व्यक्ति ने की मारपीट

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

कोटखाई में एक मामला दर्ज हुआ जिसमें संत राम पुत्र स्वर्गीय दिले राम निवासी ग्राम दरकोटी डाकघर द्राहल तहसील जोगिंदरनगर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश, जो वर्तमान में एचआरटीसी तारादेवी डिपो में बस कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं, की लिखित शिकायत पर थाना कोटखाई में दिनांक 30-07-2025 को धारा 132, 121(1), 352, 351(2) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एक मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए डीएसपी ठियोग सिद्दार्थ शर्मा ने बताया कि संत राम ने अपनी शिकायत में बताया है कि जब वह यात्रियों के टिकट बना रहा था, तो उसने रावतन पुल के पास एक व्यक्ति से पूछा, जिसने उसे बताया कि उसके पास पास है। उसने उस व्यक्ति से अपना पास चेक करवाने को कहा और जब वह उस व्यक्ति का पास चेक करने लगा, तो उस व्यक्ति ने गुस्से में आकर बस की खिड़की ज़ोर से खोल दी। फिर उसने उस व्यक्ति, जिसका नाम कार्ड में सोहन सिंह था, से खिड़की धीरे से खोलने को कहा। तब उस व्यक्ति ने यात्रियों के सामने ही उसे गालियाँ देनी शुरू कर दीं, उसकी वर्दी पकड़ ली, उसकी कमीज़ के बटन तोड़ दिए, उसे 4-5 थप्पड़ मारे और कहने लगा कि बस में आगे बढ़ो, वरना सिर पर डंडा मारकर खत्म कर दूँगा। इस पर उपरोक्त प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की जाँच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago