Uncategorized

भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त शिमला से की भेंट

राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी, शिमला में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 2024 बैच के भारतीय लेखा परीक्षा एवं लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस बैच के 19 अधिकारी देश के अलग-अलग राज्यों से संबंध रखते है जिसमें 2 अधिकारी भूटान से हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने अधिकारियों को जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली, विभिन्न विकासात्मक योजनाओं तथा प्रशासनिक चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ राजस्व से संबंधित विभिन्न विषयों, राष्ट्रीय सामान्य दस्तावेज पंजीकरण प्रणाली, ऑडिट, डिजिटलीकरण एवं आचरण जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और जनहित को प्राथमिकता देते हुए प्रशासनिक कार्यों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। प्रशिक्षु अधिकारियों ने उपायुक्त से जिला के प्रशासनिक ढांचे, बजट प्रबंधन और योजनाओं की निगरानी प्रणाली से संबंधित विषयों पर चर्चा की और विभिन्न पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

प्रशिक्षु अधिकारियों को खूब भाया पहाड़ी आंगन

प्रशिक्षु बैच के अधिकारियों ने बांटनी कैसल में चल रहे ‘पहाड़ी आंगन’ की खूब सराहना की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए की जा रही विभिन्न पहल और महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे उत्पादों की भी सराहना की। उपायुक्त ने कहा कि प्रशिक्षुओं की मांग अनुसार राष्ट्रीय लेखा परीक्षा तथा लेखा अकादमी में भी स्वयं सहायता समूह के उत्पाद उपलब्ध करवाए जायेंगे।

प्रशिक्षु बैच के सभी अधिकारियों ने जिला उपायुक्त का समय देने तथा सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उपायुक्त शिमला ने सभी 19 अधिकारियों को पारंपरिक शॉल एवं टोपी पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा, एडीएलआर डॉ राखी सिंह, तहसीलदार शिमला शहरी अपूर्व शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

7 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

8 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

8 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

8 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

14 hours ago