शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने संत कबीर दास जयन्ती की प्रदेश व देशवासियों को बधाई दी है। पठानियां ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि आज भी पूरे देश में संत कबीर दास के करोड़ों अनुयायी मौजूद है। उन्होने कहा कि संत कबीर दास सभी धर्मों का सम्मान करते थे तथा बाल्यकाल से ही उन्होने अध्यात्म की ओर रूख किया और उन्होने खुद को अल्लाह के साथ- साथ भगवान राम के बच्चे के रूप में संदर्भित किया। उन्होने सभी धर्मों को स्वीकार किया तथा किसी भी धार्मिक भेदभाव में विश्वास नहीं किया।
वह 15वीं शताब्दी के एक अत्यधिक प्रशंसित कवि थे तथा उनके लेखन ने भक्ति आन्दोलन को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित किया था। पठानियां ने कहा कि कबीर दास भारत के एक बहुत प्रसिद्व कवि, संत और समाज सुधारक थे। यह भारत के साथ – साथ विदेशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दिन है। संत कबीर दास एक पवित्र व्यक्ति थे और उनके कार्य सर्वोच्च होने के महत्व और एकता का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस अवसर पर विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने भी संत कबीर जयन्ती की सभी को बधाई दी है।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…