Categories: Uncategorized

शिक्षा मंत्री ने केलवी गाँव में आयोजित पालिका प्रतिष्ठा समारोह में की शिरकत

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान जुब्बल तहसील के अंतर्गत केलवी गाँव में मौजूद रहे जहाँ पर उन्होंने देवता “रैठी बनाड़” की नवनिर्मित पालकी की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गौरतलब है कि देवता “रैठी बनाड़” बढ़ाल, बटाड, कठासु, और देवघार (सोज़ला, केलवी सुंटा) 4 गाँव के संयुक्त आराध्य देवता है। 

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से पूरे भारत में विख्यात है और यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता इतनी मनमोहक है कि स्वर्गलोक के देवता भी यहाँ निवास करने को विवश हो जाते है। उन्होंने यह भी बताया कि रैठी बनाड़ देवता उनके आराध्य देवता है और वह अपने आप को भाग्यशाली मानते है कि आज उन्हें इस आयोजन में आने का और देवता का आशीर्वाद लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने इस आयोजन में आये हुए सभी श्रद्धांलुओं और ग्रामवासियो को बधाई और शुभकामनायें दी। 

रोहित ठाकुर ने बताया कि ग्राम पंचायत बरथाटा, कठासु, बटाड़ और इस सम्पूर्ण क्षेत्र से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है और पिछले 2 वर्षों से अधिक समय के कार्यकाल में इस क्षेत्र में समुचित विकास सुनिश्चित हुआ है जिसमे कि विभिन्न सड़के और भवनो निर्माण शामिल है। इन विकास कार्यों से यहाँ के निवासियों को मूलभूत सुविधाएं सुलभ हुई है और भविष्य में भी यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। 

इस अवसर पर गाँव के बुजुर्गों ने बताया कि देवता रैठी बनाड़ की नवनिर्मित पालकी को लगभग 4 दशकों के बाद दुबारा बनाया गया है जिसमे सभी 4 गाँव के लोगों ने सहयोग दिया गया है। इस निर्माण कार्य को किन्नौर ज़िला के निचार से आये कारीगरो द्वारा अंजाम दिया गया है। 

इस अवसर पर देवता रैठी बनाड़ के वज़ीर रमेश कुमार, पुजारी सचिदानंद शर्मा, माली जयपाल शर्मा, भंडारी बढ़ाल यशवंत लालटा, भंडारी कठासु नरवीर सिथटा, भंडारी बटाड़ नरेन्द्र स्टेटा, और भंडारी देवघार जोगिंदर धलटा एवं नरवीर प्रेमी, महेंद्र राजटा, राकेश चाँटा, यशवंत धलटा के अतिरिक्त ज़िला परिषद सदस्य कौशल मुंगटा, निदेशक हिमफेड भीमसिंह झौटा और विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

शिक्षा मंत्री 11 जून, 2025 को सायं 5 बजे नवयुवक मंडल, धार द्वारा आयोजित 8वां शान-ए-धार जमींदार (धार उत्सव) वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। इसके उपरांत, वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

6 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

20 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

21 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago