Categories: Uncategorized

चंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, सास की मौत – दामाद गंभीर रूप से घायलचंबा के तीसा में दर्दनाक सड़क हादसा, सास की मौत – दामाद गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के दुर्गम क्षेत्र तीसा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। कल शाम करीब 4 बजे, एक तेज़ रफ्तार कार पर पहाड़ी से अचानक गिरा बड़ा पत्थर, जिससे कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।इस भीषण हादसे में 55 वर्षीय देई देवी, पत्नी किशनचंद, निवासी लठरुंड की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 36 वर्षीय दामाद खेमराज, निवासी थनेईकोठी, गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां इलाज जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पत्थर गिरते ही कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और पलटते हुए गहरी खाई में समा गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। देई देवी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।पुलिस जांच में सामने आया है कि खेमराज अपनी सास को अपने घर ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि देई देवी कई दिनों से अपनी बेटी से मिलने की इच्छा जता रही थीं — लेकिन नियति को कुछ और ही मंज़ूर था। यह इच्छा अधूरी ही रह गई, और एक सामान्य-सी यात्रा ने पूरे क्षेत्र को शोक की लहर में डुबो दिया।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार युवकों के खिलाफ मामला

ब्यूरो रिपोर्ट । नाहन। पुलिस थाना नाहन में रास्ता रोककर मारपीट करने और जान से…

11 hours ago

पच्छाद में आधी रात का विवाद! जमीन पर पहुंचे लोग, निर्माण कार्य को नुकसान पहुंचाने का आरोप

निशेष शर्मा राजगढ़। पुलिस थाना पच्छाद में जमीन विवाद से जुड़ा मामला दर्ज किया गया…

11 hours ago

राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट का आरोप, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

निशेष शर्मा राजगढ़। राजगढ़। पुलिस थाना राजगढ़ में रास्ता रोककर मारपीट करने का मामला सामने…

13 hours ago

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

2 days ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

2 days ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

2 days ago