Categories: Uncategorized

शिमला में घरेलू विवाद ने ली जान – पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का मामला दर्जशिमला में घरेलू विवाद ने ली जान – पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला, हत्या का मामला दर्ज

विकास शर्मा शिमला

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक पति ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह दिल दहला देने वाली घटना रावलाक्यार गांव में घटी है।घटना 1 जून 2025 को सामने आई, जब 61 वर्षीय हरि कृष्ण धांटा, निवासी बधों गांव, को नेपाली मजदूर रमेश डांगी ने सूचना दी कि दीपा नाम की महिला अपने शिविर में अचेत अवस्था में पड़ी है। दीपा रावलाक्यार के देई क्षेत्र में स्थित राम धनी के डेरे में काम करती थी और वहीं रहती थी।रमेश ने बताया कि दीपा के शरीर पर चोटों के साफ निशान हैं और उसका पति जीत बहादुर भी मौके पर मौजूद है।सूचना मिलते ही धांटा ने मकान मालिक राम धनी और फिर कोटखाई थाना को घटना की जानकारी दी। शाम लगभग 6 बजे पुलिस मौके पर पहुंची, जहां दीपा को मृत अवस्था में पाया गया।पुलिस जांच में मृतका के शरीर पर कई चोटों, खरोंचों और सूखे खून के धब्बों के निशान पाए गए। प्रारंभिक पूछताछ में पति जीत बहादुर ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि 31 मई को उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था और गुस्से में आकर उसने लकड़ी की छड़ी से पीट-पीटकर उसकी जान ले ली। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैकोटखाई थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और आगे की जांच जारी है। इस दर्दनाक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है और कई सवाल खड़े कर दिए हैं

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

40 seconds ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

24 minutes ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

56 minutes ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

1 hour ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

3 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

3 hours ago