ब्यूरो रिपोर्ट शिमला।
राज्य के सरकारी मिल्क फेडरेशन ने दूध और देशी घी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।1 जून से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ाकर ₹53 कर दिए गए हैं। वहीं, देशी घी की कीमत में भी ₹50 प्रति किलो का इजाफा हुआ है। अब घी ₹670 की बजाय ₹720 प्रति किलो मिलेगा।गौर करने वाली बात यह है कि पिछले साल जून 2024 में भी ठीक इसी तरह दूध और घी की कीमतें बढ़ाई गई थीं। लगातार दूसरे साल जून महीने में हुई यह बढ़ोतरी उपभोक्ताओं को हैरान कर रही है।“हर साल जून में दाम बढ़ जाते हैं। महंगाई पहले ही बहुत है, अब दूध और घी जैसी जरूरी चीजें भी आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही हैं।”सरकारी फेडरेशन की ओर से कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे लागत में इजाफे का हवाला दिया गया है, लेकिन इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…