ब्यूरो रिपोर्ट मंडी।
मंडी ज़िले के सुंदरनगर में स्थित राजकीय जवाहरलाल नेहरू इंजीनियरिंग कॉलेज से एक दुखद घटना सामने आई है। कॉलेज में कंप्यूटर इंजीनियरिंग के चौथे सैमेस्टर में पढ़ाई कर रहे प्रशिक्षु छात्र अर्पित शर्मा ने शनिवार सुबह अपने होस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।अर्पित शर्मा, हमीरपुर जिले के भोरंज का निवासी था। जानकारी के मुताबिक, घटना के समय वह होस्टल के कमरे में अकेला था। जब उसका रूममेट सुबह लौटा और दरवाजा कई बार खटखटाने पर भी नहीं खुला, तो अन्य छात्रों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर का नज़ारा देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया—अर्पित फंदे से लटका हुआ मिला।घटना की जानकारी मिलते ही सुंदरनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नेरचौक मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिससे यह सामने आया है कि यह आत्महत्या प्रेम प्रसंग से जुड़ी हो सकती है।इस पूरे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…