Categories: Uncategorized

मंडी में खेतों से बंदरों को भगाने के लिए भर रहा था बंदूक, अचानक चली गोली, व्यक्ति की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट मंडी

हिमाचल प्रदेश के मंडी ज़िले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। पंडोह पुलिस चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति की बंदूक से गोली चलने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बंदूक में गोली भर रहा था ताकि खेतों में बंदरों को भगाया जा सके, लेकिन इसी दौरान बंदूक से गोली चल गई और उसकी जान चली गई।यह घटना 20 मई 2025 को मंडी जिला के पंडोह इलाके के नेहरा गांव में हुई। मृतक की पहचान खुब सिंह पुत्र शोभा राम के रूप में हुई है। खुब सिंह अपने खेतों में बंदरों से फसलों की रक्षा के लिए बंदूक तैयार कर रहा था, जब यह हादसा हुआ।पुलिस टीम मौके पर जांच करते हुए RFSL टीम के पहुंचने के दृश्य।ग्रामीणों में फैले शोक का माहौलपुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह हादसा अचानक गोली चलने के कारण हुआ प्रतीत होता है। मौके पर क्षेत्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) की टीम को बुलाया गया है जो घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटा रही हैSP मंडी ने बताया कि“फिलहाल मामले की जांच जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही की जा सकेगी।पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना न केवल दुखद है, बल्कि एक बार फिर से घरेलू या खेतों में रखी गई बंदूकों को संभालने में सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर सवाल खड़े करती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

21 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

21 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

21 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

23 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

1 day ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

1 day ago