Categories: Uncategorized

सिरमौर में जमीन को लेकर संघर्ष, लाठी-डंडे चले, 17 लोग घायलसिरमौर में जमीन को लेकर संघर्ष, लाठी-डंडे चले, 17 लोग घायल

ब्यूरो रिपोर्ट सिरमौर

कालाअम्ब के खारी गांव में जमीनी विवाद ने ली हिंसक झड़प की थाना क्षेत्र के खारी गांव में उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प हो गई। लाठी-डंडों और पत्थरों से हुए इस संघर्ष में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। पूरी घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।खारी गांव में पिछले कुछ समय से दो गुटों के बीच जमीनी विवाद चल रहा था। रविवार को यह विवाद उस समय हिंसा में तब्दील हो गया, जब दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और बहसबाजी ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते लाठी, डंडे और पत्थर चलने लगे। इस झड़प में करीब 15 लोग घायल हो गए, जिनमें एक पक्ष से 9 और दूसरे से 6 लोग बताए जा रहे हैं।घायल लोगों को अस्पताल ले जाते हुए पुलिस बल की तैनातीसूचना मिलते ही कालाअम्ब पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन झड़प के बीच-बचाव में दो पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।एसडीएम नाहन, राजीव सांख्यान ने बताया कि“दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक समाधान के लिए कहा गया है और जमीन की निशानदेही हेतु आवेदन करने की हिदायत दी गई है।”एसपी सिरमौर, एनएस नेगी ने बताया कि “दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घायल पुलिसकर्मियों की ओर से भी अलग से कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

19 hours ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

19 hours ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

20 hours ago

रामपुर एचपीएस में कबड्डी का रोमांच, केंद्रीय उपक्रमों की टीमों में दिखा जबरदस्त उत्साह

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), एसजेवीएन की 412 मेगावाट रामपुर जल विद्युत परियोजना में मंगलवार…

21 hours ago

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 4.720 ग्राम चिट्टा/हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध मिशन मोड…

23 hours ago

हिमाचल में भूमि पट्टा नियमों में बड़ा बदलाव: 40 साल की सीमा तय, हिमुडा को 80 साल की छूट; शामलात भूमि पर आवास निर्माण को मंजूरी

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी भूमि को पट्टे पर देने के नियमों में…

24 hours ago