घुमारवीं (जीवन),
दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत पर घुमारवीं में उत्साह है। दिल्ली में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलते ही घुमारवीं भाजपा कार्यकर्ता पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में सड़क पर उमड़ पड़े। भाजपा कार्यकर्ताओं ने घुमारवीं के दकड़ी चौक पर एकत्रित होकर जीत का जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और पटाखे फोड़कर खुशी मनाई। उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग ने दिल्ली चुनाव की जीत के लिए भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी।
भाजपा समर्थकों ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि 27 सालों बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को जनादेश देकर एक नया इतिहास रचा है। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दूध से अभिषेक किया गया, जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और भी बढ़ गया।
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राजिंद्र गर्ग ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने इस बार भाजपा के विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है और जनता ने इसे स्वीकार किया है। गर्ग ने इस जीत का श्रेय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया।
उन्होंने कहा कि यह जीत इस बात का प्रमाण है कि जनता अब भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से ऊब चुकी है और उसे विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की नीति पसंद है। उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा आने वाले वर्षों में और अधिक मजबूती से जनता की सेवा करेगी।
इस जीत से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने “मोदी-मोदी” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारे लगाए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत को एक नई शुरुआत बताते हुए कहा कि अब दिल्ली में विकास को नई गति मिलेगी।
राजिंद्र गर्ग ने कहा कि इस जीत से पार्टी का मनोबल और बढ़ा है और अब भाजपा पूरे देश में अपनी विचारधारा को और मजबूत करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को बताएं और देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला पुलिस शिमला द्वारा हाल ही में पंजाब से…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…