Uncategorized

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आंतर-इकाई एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सफ़ल समापन

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी),
देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में एनजेएचपीएस मैदान, झाकड़ी में आयोजित दो दिवसीय एसजेवीएन आंतर-इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट का सफलतापूर्वक समापन हुआ । इस प्रतियोगिता में एसजेवीएन की 6 परियोजनाओं की टीमों – होस्ट टीम एनजेएचपीएस, आरएचपीएस,निगम मुख्यालय, एलएचईपी, एसडीएचईपी एवं डीएसएचईपी ने प्रतिभागिता दर्ज की और सभी टीमों ने बेहतरीन खेल-भावना का प्रदर्शन किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख, मनोज कुमार एवम् अनामिका कुमार ने आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट 2024-25 के विजेताओं को सम्मानित किया। आंतर इकाई एथलेटिक्स टूर्नामेंट के पुरुष वर्ग में आरएचपीएस, एनजेएचपीएस व एसडीएचईपी की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया व महिला वर्ग में एनजेएचपीएस, एलएचईपी व आरएचपीएस की टीमों ने क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।

सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पूरे टूर्नामेंट में खेल भावना व अद्वितीय उत्साह की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन जैसे कि 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, 4×100 मीटर रिले रेस, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, हाइ जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप इस टूर्नामेंट में किया गया ।

मुख्य अतिथि मनोज कुमार ने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों के खेल कौशल और आयोजकों की प्रशंसा की। उन्होंने कार्यक्रम के आग़ाज़ अवसर पर उपस्थित परियोजना प्रमुख एलएचईपी सुनील चौधरी का विशेष आभार व्यक्त किया l उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल कर्मचारियों के बीच सामूहिकता और सहयोग की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा देते हैं। समस्त विभागाध्यक्ष भी इस आयोजन के सहयोगी रहे l

Himachal Darpan

Recent Posts

देवभूमि में भक्ति का महाकुंभ: 6.5 लाख श्रद्धालु, चढ़ावे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। देवभूमि हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठों में चैत्र नवरात्रों के दौरान आस्था, भक्ति…

11 minutes ago

मौत के मुहाने से वापसी: बर्फ में फंसे युवक को पुलिस ने बचाया

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल पुलिस ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और मानवता का परिचय देते…

27 minutes ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: अगले 6 दिन बारिश-बर्फबारी, 28-30 मार्च तक येलो अलर्ट।

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में बीते कई दिनों से शुष्क बने मौसम के बाद अब…

42 minutes ago

घर बनाना हुआ महंगा: ईंट-सीमेंट के दामों में बड़ी बढ़ोतरी

ब्यूरो रिपोर्ट। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी दिखने…

4 hours ago

माता बाला सुंदरी मंदिर के पास हादसा: पैरापिट से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

संध्या कश्यप नाहन। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुंदरी मंदिर के समीप शुक्रवार…

16 hours ago

पांवटा साहिब में ओवरलोड डंपरों पर पुलिस का कड़ा एक्शन, 4 वाहन जब्त

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के…

18 hours ago