Uncategorized

विद्यालय में सामग्री हस्तांतरण एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

किन्नौर (सुरजीत नेगी),
वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, निगुलसरी (जिला किन्नौर) में सामग्री हस्तांतरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक नेगी, पावर ग्रिड हिमाचल ट्रांसमिशन लिमिटेड (PHTL) के उप महाप्रबंधक और ट्रांडा क्षेत्र के उप प्रधान गोविंद मोयन की उपस्थिति में सामग्री हस्तांतरण प्रक्रिया पूरी की गई। सामग्री हस्तांतरण के साथ ही विद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अशोक नेगी ने अपने संबोधन में छात्रों को प्रेरित करते हुए उनकी उपलब्धियों की सराहना की। इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

11 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

12 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

12 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

18 hours ago