Categories: Uncategorized

राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुफ़्फ़र पाल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन

ब्यूरो रिपोर्ट : शैक्षणिक सत्र 2024-25 की खंड स्तरीय, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय खेल कूद अंडर 14 लड़के व् लड़कियों की प्रतियोगिता मे राजकीय माध्यमिक विद्यालय कुफ़्फ़र पाल शिक्षा खंड राजगढ़ जिला सिरमौर के बच्चों ने एकांकी प्रतियोगिता में खंड व जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम व राज्य स्तरीय में दूसरा स्थान प्राप्त किया।आज स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्थानीय समुदाय द्वारा भाग लेने वाले बच्चों व् साथ गए अध्यापकों का स्वागत किया गया , व् समस्त स्कूल के बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।

रणदीप ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की एकांकी प्रतियोगिता जोकि 28/10/2024 को हमीरपुर के नादौन में सम्पन हुई उसमें राजकीय मा०पा० क़ुफ्फर पाल के बच्चों का प्रदर्शन सरहनीय रहा है क्यूंकि इस स्कूल में कुल 23 बच्चे ही शिक्षा ग्रहण करते हैं , उसमें से 20 बच्चों ने राज्य स्तरीय सांस्कृतिक एकांकी प्रतियोगिता में भाग लिया । इन बच्चों ने बिना शारीरिक शिक्षक के इस प्रतियोगिता में भाग लिया और इस मुकाम को हासिल किया। साथ ही खेल कूद प्रतियोगिता की तैयार भी एक ही शिक्षक द्वारा करवाई गई। डॉ संतोष कुमार शास्त्री की अगुवाई में बच्चों ने हिमाचल दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक पाठशाला के प्रभारी अध्यापक बाबू राम जे बी टी का विशेष सहयोग रहा है जिला व् राज्य स्तर के लिए ज्ञान स्वरुप राजकीय माध्यमिक पाठशाला राणाघाट का भी योगदान रहा।

इस विशेष उपलब्धि पर माध्यमिक पाठशाला एसएमसी अध्यक्षा वंदना कुमारी, प्राथमिक पाठशाला एसएमसी अध्यक्ष भारत भूषण , प्रधान ग्राम पंचायत चन्दोल सविता हब्बी उप-प्रधान विनोद कुमार ने खुशी जाहिर की, माध्यमिक पाठशाला प्रभारी भारत भूषण ने बच्चों को बधाई दी व् उनके माता पिता को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। निम्नलिखित बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।वैभवी , अदिति , गुंजन , हिमांशु , सानवी, सानवी , रुद्रिका , वंशिका , खुशबु , तन्वी , आदर्श , काव्य , मृदुल , मुनीश , रितिक , रियांश , अनुराग , लवली , ईशान , विदित

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago