Uncategorized

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने एसजेवीएन कापोरेट कार्यालय, शिमला का दौरा किया

शिमला स्थित एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय में आज सफाई कर्मचारियों के कल्याण पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने की। सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने माननीय उपाध्यक्ष अंजना पंवार का हार्दिक स्वागत किया। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक),  चंद्रशेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) और एसजेवीएन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

उपाध्यक्ष अंजना पंवार ने अपने संबोधन में इस बात पर प्रकाश डाला कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग देश भर में सफाई कर्मचारियों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति की सुरक्षा और कल्याण का प्रयास करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहलों की सराहना की, जिनके दूरदर्शी नेतृत्व ने सफाई कर्मचारियों को सम्मान और गरिमा के साथ ऊपर उठाया है। पंवार ने वैश्विक महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर भी बल दिया और राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा की सराहना की।

अंजना पंवार ने एसजेवीएन के सभी सफाई कर्मचारियों के साथ एक संवाद सत्र आयोजित किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित चिकित्सा अधिकारी, ईपीएफओ प्रतिनिधि और अनुबंध एजेंसियों के मालिकों, प्रबंधकों और पर्यवेक्षकों के साथ भी चर्चा की। चंद्र शेखर यादव, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) ने एसजेवीएन द्वारा सफाई कर्मचारियों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न कल्याण कार्यक्रमों पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी।

अंजना पंवार ने सफाई कर्मचारियों के कल्याणार्थ एसजेवीएन की पहलों और समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सफाई कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ समय पर निपटाएं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि सफाई कर्मचारियों की कार्य स्थितियों को और बेहतर बनाने के लिए मौसम के अनुकूल वर्दी का प्रावधान, वर्ष में दो बार नियमित पूर्ण-शारीरिक चिकित्सा जांच, सभी सफाई कर्मचारियों का बीमा कवर, केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर उनके परिवारों के लिए जागरूकता शिविरों का आयोजन भी किया जा सकता है।

सुशील शर्मा, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन ने अपने संबोधन में कहा कि एसजेवीएन की चल रही पहलों का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करना है। उन्होंने उपाध्यक्ष को आश्वासन दिया कि कंपनी पहले से ही वैधानिक अनुपालन सुनिश्चित कर रही है और बैठक के दौरान दिए गए सुझावों का भी अनुपालन किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

13 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

13 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

13 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

14 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

20 hours ago