Categories: Uncategorized

मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण पर 8 सितम्बर तक प्रस्तुत कर सकते हैं आपत्ति एवं परामर्श-सुमित खिमटा

ब्यूरो रिपोर्ट (नाहन)

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पालना में सिरमौर जिले के अंतर्गत सभी पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पच्छाद, नाहन, श्री रेणुकाजी, पांवटा-साहिब व शिलाई के मतदान केन्द्रों का 22 अगस्त से 31 अगस्त 2023 तक भौतिक सत्यापन करने के उपरांत 2 सितम्बर 2023 को मतदान केन्द्रों की सूचियां प्रारूप में प्रकाशित कर दी गई हैं।


उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों के प्रारूप की सूचियां 2 सितम्बर से 8 सितम्बर, 2023 तक जन साधारण के निरीक्षण हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी सिरमौर स्थित नाहन, समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम), समस्त तहसीलों एव उप तहसीलों में जनसाधारण के निशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेंगी। यह सूचियां मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश की वैबसाईट पर भी देखी जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि यदि मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में कोई नागरिक आपत्ति अथवा परामर्श प्रस्तुत करना है तो सम्बन्धित व्यक्ति अपना अभ्यावेदन 8 सितम्बर 2023 तक जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एसडीएम) के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

12 hours ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

12 hours ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

13 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

13 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

19 hours ago