राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),
सिरमौर जिला की उप तहसील पझौता मे वहां की विख्यात समाजसेवी संस्था युथ मीडिया क्लब के प्रयासों और उद्यान विभाग राजगढ़ के सौजन्य से एक दिवसीय सेब की प्रूनिंग का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन संस्था के बैनर तले किया गया, जिसमें ग्राम पंचयात शाया सनौरा के बागवान युवाओं ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया। उद्यान विभाग राजगढ़ से मुख्य उद्यान अधिकारी श्यामा नंद शर्मा ने शिविर मे युवाओं को सेब की कांट छांट व सेब मे होने वाली बीमारियों ओर उनके समाधान बारे विस्तृत जानकारी दी। शिविर का आयोजन युथ मीडिया क्लब के उपा अध्यक्ष रमेश कुमार के बगीचे मे किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष संदीप कश्यप ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर हेतु कहा पिछले कुछ सालों से पझौता वेली मे सेब के बगीचे तैयार करने का कार्य हर घर मे चल रहा है लेकिन जानकारी के आभाव के कारण नए बगवानो को बहुत परेशनीयों का सामना करना पढ़ रहा है इसलिए युवाओं की मांग थी कि एक दिवसीय प्रशिक्षण रखा जाए। संस्था ने विभाग का धन्यवाद किया और भविष्य मे विभिन्न योजनाओं के शिविर लगाने का आग्रह किया। इस दौरान युथ मीडिया क्लब के सचिव रमेश कुमार, सह सचिव जयप्रकाश, सदस्य देवराज, नरेश कुमार, विनोद कुमार, संदीप, अश्वनी, रणवीर, उपस्थित रहे।
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…
ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…