सड़क सुविधा ना होने के कारण बागवानों का सेब सड़ने की कगार पर

प्रशासन व विभाग की अनदेखी पर एक बार फिर से पंचायथ ने मोर्चा खोल दिया है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में किस तरह से विकास को अंजाम दिया जा रहा है इसकी पोल ग्राम पंचायत बलोठ लोगों ने खोल दी है । प्रदेश सरकार व स्थानीय प्रशासन सहित संबंधित विभाग की अनदेखी के कारण बागवानी के द्वारा आर्थिकी को सुदृढ़ करने के दावे जनजातीय क्षेत्र भरमौर में हवा हवाई हो रहे हैं । भरमौर की ग्राम पंचायत बलोठ में दर्जनों टन सेब सड़क ना होने के कारण सढ़ने की कगार पर आ गया है।

प्रधान ग्राम पंचायत बलोठ देवराज ने कहा है कि सड़क सुविधा ना होने के कारण यहां के बागवानों का दर्जनों टन सेब सडने की कगार पर आ गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण किया जाए ताकि यहां के बागवान अपनी नगदी फसल को बाजार तक पहुंचा सके। आपको बता दें कि पिछले दो-तीन महीने से यहां भारी बरसात होने के चलते पुलिया व सड़क बह जाने के कारण लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।

हद तब होगी है जब यहां के बागवानों को अपना सेब मार्केट तक पहुंचाना भी असंभव हो गया है। गैर जनजातीय क्षेत्र की पंचायत ब्लॉक में पिछले दो-तीन महीने से सड़क ना होने के कारण जहां पर स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया था वहीं पर सरकारी डिपो द्वारा दिया जाने वाला जरूरी राशन तक पहुंचना मुश्किल हो गया है । लेकिन शासन व प्रशासन द्वारा अभी तक भी इस समस्या का हल ना हो पाना बड़े ही शर्म की बात है ।

वही अब लोगों को अपनी नगदी फसल को बाजार तक पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार व प्रशासन द्वारा अभी तक इनकी सुविधाओं के लिए कोई भी कार्य ना करना समझ से परे है। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा भगवानों द्वारा आर्थिकी को सुदृढ़ करने के सौ दावो यहां पर हवा हवाई हो रहे हैं । प्रधान ग्राम पंचायत बलोठ देवराज ने कहा है कि वह इस समस्या को लेकर कई बार सरकार व प्रशासन सहित विधायक को भी अवगत करवा चुके हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है ।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago