खेती बागवानी

राजगढ़ : जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व पर महाविद्यालय राजगढ़ में कार्यक्रम आयोजित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ़),

जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व  पर जागरूक करने के लिए  राजकीय महाविद्यालय, राजगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नौनी विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ डॉ. हुकुम चंद शर्मा द्वारा एक व्याख्यान दिया गया। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे जैविक एवं प्राकृतिक खेती के महत्व को समझे व इसके प्रचार एवं प्रसार में सहयोग दें। उन्होंने इस व्याख्यान में कहा कि इस खेती को अपनाने से उनकी आर्थिकी में सुधार, पर्यावरण में स्वच्छता तथा स्वास्थ्य में वृद्धि होगी। इससे पहले जैविक खेती क्लब के संयोजक डॉ पंकज शर्मा ने उनका स्वागत एवं धन्यवाद किया। अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसके गांधी ने स्रोत व्यक्ति का धन्यवाद किया एवं प्राकृतिक एवं जैविक जैविक खेती पर प्रकाश भी डाला। यह कार्यक्रम कॉलेज के हॉल में आयोजित किया गया और इसमें छात्र-छात्राओं के अतिरिक्त प्रोफेसर निवेदिता, डॉ. रमेश चौहान, डॉ. पवन कुमार शर्मा, डॉ. रणधीर चोवालटा, डॉ. शिवानी शर्मा, प्रोफेसर अमिता, प्रोफेसर प्रमोद, डॉ. नीरजा सहगल, डॉ. विपिन ठाकुर, प्रोफ़ेसर वंदना, डॉ. अभिषेक, डॉ. शशि किरण उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

2 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

2 hours ago

दोस्ती बनी मौत की वजह? ओवरडोज़ देकर हत्या का आरोप, जांच तेज

ब्यूरो रिपोर्ट सोलन। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में सड़क किनारे मिले युवक के…

2 hours ago

नाहन नगर परिषद के 6 वार्ड महिलाओं के लिए होंगे रिजर्व, 28 मार्च को होगी प्रक्रिया…

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन परिषद के 13 वार्डो में 6 वार्डों को महिलाओं…

1 day ago

मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, चरस तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने फरार चल…

1 day ago

देहूंघाट में नाकाबंदी के दौरान 5.76 ग्राम चिट्टा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), सोलन। जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के…

1 day ago